Ranchi News: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। चटकपुर में एक छात्रा से पहले छेड़खानी और फिर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर रातू थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।



