साफ-सफाई और इलाज की व्यवस्था पर दिया जोर
एसएसपी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
गौरतलब है कि साकची स्थित पुलिस अस्पताल में केवल पुलिसकर्मी और उनके परिजन ही नहीं, बल्कि आसपास के सब्जी विक्रेता, ठेला चालक और आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर भी इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं।
पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रखी जाए। खासकर आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाओं और एंटीवेनम का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने पर उन्होंने जोर दिया।
उन्होंने मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने का भी निर्देश दिया। एसएसपी के इस निरीक्षण को पुलिस अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


