

Ranchi news : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार वर्मा, रोहन मेवा, जोय तिर्की, रंजीत कुमार बेदिया और सन्नी करमाली के रूप में हुई है।
तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी
दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित अनुसंधान टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। इसी दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी पहले भी किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल रहे हैं या नहीं।


