

नयी दिल्ली: सऊदी अरब में मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा संपन्न कर हाजियों का आखिरी जत्था मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। दिल्ली राज्य हज कमेटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।





बयान के मुताबिक, तड़के 3.27 बजे ‘सऊदी अरबियन एयरलाइन’ की 54वीं उड़ान 318 हाजियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उतरी जहां दिल्ली हज कमेटी की प्रमुख कौसर जहां और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
