

रांची : झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी और जेपीएससी की दर्जनों परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद अबतक चयनित होकर सरकारी कार्य करने वाले हजारों कर्मचारियों में आक्रोश है। बारिश के बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार देर रात से डटे कर्मचारियों को अब राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित साथियों का भी समर्थन मिल रहा है।कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन गेट के पास बैठकर नारेबाजी कर रहे है।





