Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। लोहारंगी गांव के समीप नूरी बस और इनोवा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में इनोवा कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है।
बिहार से बंगाल जा रही थी इनोवा कार
मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार लोग बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। वहीं, नूरी बस धनबाद से दुमका जा रही थी। इसी दौरान लोहारंगी गांव के पास दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में इनोवा कार सवार एक व्यक्ति के हाथ में चोट लगी।
पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त
घटना की जानकारी मिलने के बाद नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और इनोवा कार को जब्त कर थाने ले गई।
नारायणपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।


