Latest NewsUncategorizedPM नरेन्द्र मोदी ने डाला वोट, 93 लोकसभा सीटों पर चल रही...

PM नरेन्द्र मोदी ने डाला वोट, 93 लोकसभा सीटों पर चल रही वोटिंग, सुबह 9 बजे तक हुआ 10% मतदान…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Lok Sabha Election : मंगलवार को देश भर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए तीसरे चरण की वोटिंग (Third Phase Voting) चल रही है।

11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

वोटिंग की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया है।

इस दौरान पीएम मोदी अलग जोश में नजर आए। वैसे अहमदाबाद की गांधीनगर लोकसभा सीट से गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उम्मीदवार हैं।

मीडिया में आ रहे आंकड़ों के अनुसार सुबह 9:00 बजे तक एवरेज लगभग 10% तक मतदान हो चुका है।

PM ने की अधिक से अधिक मतदान की अपील

मतदान के बाद PM मोदी ने देशवासियों से भी अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही। साथ ही देश में पड़ रही प्रचंड गर्मी से बचने और अपने स्वास्थ्य के ध्यान रखने की बात भी पीएम ने देशवासियों से की।

हालांकि उन्होंने सभी को अपने कर्तव्य को ध्यान में रखने का भी आग्रह किया है।

लोकतंत्र में बढ़चढ़ कर भाग लेना ही अपने कर्तव्यों का पालन करना है। वोटिंग के बाद पीएम मोदी ने पोलिंग बूथ पर मौजूद लोगों का अभिवावद किया।

इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के हाथ पर ही ऑटोग्राफ दिया। वहीं इस दौरान पीएम एक बच्ची को दुलारते भी नजर आए।

यहां चल रही वोटिंग

इस चरण में यूपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम और गोवा में मतदान हो रहा है।

इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली व दमन और दीव की 1-1 सीटों पर आज मतदान चल रहा है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...