गुमला में पहाड़ से पुलिस को मिली युवक की सड़ी-गली डेड बॉडी, शिनाख्त के लिए…

पुलिस डेड बॉडी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मालम पंचायत के महुआ पाठ पहाड़ से लगभग 25 साल की उम्र के एक युवक की सड़ी-गली डेड बॉडी (Rotten Dead Body) पुलिस को मिली है।

पुलिस Dead Body की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल (Gumla Sadar Hospital) लाया गया है।

बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक जांच (Forensic Investigation) के लिए शव को रिम्स भेजा जा सकता है। चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव लगभग एक हफ्ते पुराना लग रहा है।

पास के पेड़ पर लटका है दुपट्टा

बताया जा रहा है कि युवक के शव के पास से एक दुपट्टा भी पेड़ से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि अज्ञात युवक ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली होगी।

घटनास्थल पर छानबीन के दौरान पुलिस को शव के पास से एक काला रंग का बैग मिला है। इसमें एक लाल रंग का दुपट्टा, नेक बैंड वाला हेडफोन (Headphones) और कुछ कपड़े भी हैं।

मृतक की जेब से एक पर्स मिला है, जिसमें कुछ Photograph हैं। इन तस्वीरें से शव का मिलान नहीं हो पा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि जेब से मिलीं तस्वीरें किसकी हैं।

TAGGED:
Share This Article