पलामू के सभी पुलिस थाने में मना थाना दिवस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के संयुक्त आदेश पर शनिवार को जिले के सभी पुलिस थानों में भूमि विवाद निवारण दिवस व थाना दिवस आयोजित किया गया।

आयोजित किए गए थाना दिवस में भूमि वादों का नियमानुसार समाधान किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से भूमि विवाद संबंधित बहुत अधिक मामले प्राप्त हो रहे थे।

भूमि विवाद मामलों के समाधान हेतु ग्रामीण जनता को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ता था।

मुख्यतः भूमि विवाद दो पक्षी एवं बहुपक्षीय होता है इसका समाधान आपसी सुलह तथा समझौता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा सकता है।

एसपी ने बताया कि भूमि विवाद के कारण स्थानीय स्तर पर कभी-कभी भूमि संबंधी आपस में मारपीट झगड़ा झंझट से विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ऐसे में जरूरत यह है कि इस तरह के मामलों का निपटारा स्थानीय स्तर पर भी अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग निपटाया जाए।

इसको देखते हुए पलामू जिले में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान एवं अन्य सिविल मामलों के निपटारे के लिए सभी पुलिस थानों में भूमि विवाद निवारण दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Share This Article