Latest Newsझारखंडदुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टी को दिल्ली की जनता ने सिखाया...

दुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टी को दिल्ली की जनता ने सिखाया सबक: बाबूलाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Babulal Marandi : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ, फरेब और दुष्प्रचार को पूरी तरह खारिज कर दिया और मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया।

शनिवार को रांची में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने आपदा के खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है। जनता ने यह साबित कर दिया कि झूठे वादों और तुष्टिकरण की राजनीति से जनता को ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता।”

‘मोदी की गारंटी की जीत’: भाजपा नेताओं का दावा

भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष Dr. Ravindra Kumar Roy ने कहा कि “दिल्ली की जनता ने झूठ और फरेब को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को अब सबक लेना चाहिए।”

वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी फरेबी पार्टी को दिल्ली की जनता ने सबक सिखाया है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।”

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने इसे “असत्य पर सत्य की जीत” करार देते हुए कहा कि “जनता को झूठे वादों से ज्यादा दिनों तक बहकाया नहीं जा सकता।”

डबल इंजन सरकार जन आकांक्षाओं पर खरे उतरेगी’

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि “दिल्ली के जनादेश ने राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को मजबूती दी है।”

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, “अब भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली में जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मोदी की गारंटी अब जमीन पर साकार होगी।”

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि “पिछले एक दशक से दिल्ली की जनता को केवल हसीन सपने दिखाए गए, लेकिन अब जनता ने भ्रष्टाचार और झूठी राजनीति करने वालों को सबक सिखा दिया है।”

दिल्ली में भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...