उलगुलान न्याय महारैली में राहुल गांधी सहित देश के बड़े नेता होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nyay Ulgulan Rally: राजधानी के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार को ‘INDIA’’ गठबंधन की उलगुलान रैली (Ulgulan Rally) है। रैली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे।

ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल और Circuit House में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक रूट निर्धारित किये गये हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रभात तारा मैदान स्थित महारैली स्थल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए थे।

SSP ने बताया कि महारैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के बाहर से आने वाले VIP की सुरक्षा के लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों के तैनाती की गई है। ट्रैफिक को लेकर भी अलग व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महारैली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आम आदमी पार्टी की सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, Bihar के पूर्व उप मुख्यमंत्री Tejashwi Yadav, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, TMC सांसद डेरेक ओब्रायन, माले के दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

Share This Article