भविष्य को आकार देते हैं; ‘विकसित भारत’ की नींव मजबूत करते हैं शिक्षक : प्रह्लाद जोशी

शिक्षक दिवस पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षकों की भूमिका की सराहना की और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित 82 शिक्षकों को बधाई देते हुए विकसित भारत की नींव बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को उन शिक्षकों की भूमिका की सराहना की, जो ‘विकसित भारत’ की नींव मजबूत कर रहे हैं और हर दिन केवल ज्ञान देने से कहीं आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। जोशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शिक्षक ज्ञान देने से कहीं अधिक काम करते हैं; वे भविष्य को आकार देते हैं। उन सभी शिक्षकों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता, जो हर दिन अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने और विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए ज्ञान देने से आगे बढ़कर काम करते हैं।’’

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर हर साल पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने उन 82 शिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। जोशी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले 82 शिक्षकों को हार्दिक बधाई। अपने समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के माध्यम से वे देशभर के अनगिनत छात्रों को बड़े सपने देखने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं!’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।