प्रतीक यादव की मौत पर क्या बोले लखनऊ के डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया। लखनऊ सिविल अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया। मामले की जांच जारी है और नेताओं ने शोक जताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार को मौत हो गई है। इस पर लखनऊ के डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर का बयान आया है। डीसीपी विक्रांत वीर ने बुधवार को मीडिया से कहा कि प्रतीक यादव को मृत अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा कि कभी-कभी पैसों का नुक़सान या कारोबार में रुकावट लोगों को दुखी कर देता है। उन्होंने कहा कि मैं प्रतीक को बचपन से जानता था। आज वह हमारे बीच नहीं रहा। हम इस घटना से बेहद दुखी हैं। वह जीवन में आगे बढ़ना और काम करना चाहता था। यह बेहद दुखद है कि आज वह हमारे साथ नहीं है। हम क़ानून और परिवार के सदस्यों की जो भी बात होगी, उसका पालन करेंगे। हम क़ानूनी रास्ता अपनाएंगे। वहीं प्रतीक यादव के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव  प्रसाद मौर्य, कांग्रेस नेता अजय राय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।