‘वाइब’ के लिए प्रिटी जिंटा ने की 18 घंटे की शिफ्ट, दीपिका पादुकोण के फैसले पर बोलीं- हर किसी का अपना निर्णय

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री प्रिटी जिंटा इन दिनों अपनी फिल्म ‘वाइब’ को लेकर चर्चा में हैं। 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए उन्हें कई बार 12 से 18 घंटे तक काम करना पड़ा। जुड़वा बच्चों की मां प्रिटी ने कहा कि उनका लक्ष्य जल्द से जल्द शूटिंग खत्म कर अमेरिका में बच्चों के पास लौटना था।

दीपिका के फैसले पर क्या बोलीं प्रिटी?

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ छोड़ने की चर्चाओं के बीच उनसे तय आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर सवाल किया गया। इस पर प्रिटी ने कहा कि हर किसी का अपना निर्णय हो सकता है। उन्होंने खुद 18 घंटे काम करने का फैसला इसलिए किया, ताकि उनका काम जल्दी पूरा हो सके और वह अपने बच्चों के पास जा सकें।

एक्शन सीन करना रहा मुश्किल

‘वाइब’ में प्रिटी जिंटा एक्शन करती भी नजर आएंगी। पहली बार एक्शन करने के अनुभव को उन्होंने काफी मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में घंटों लग गए और इस दौरान उन्हें लात-मुक्के और मार भी पड़ी। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि किसी ने जानबूझकर उन्हें चोट नहीं पहुंचाई।

कुणाल खेमू ने शर्मिला टैगोर को किया डायरेक्ट

फिल्म में अभिनय करने के साथ कुणाल खेमू ने इसका निर्देशन और निर्माण भी किया है। उन्होंने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी फिल्म में निर्देशित किया। कुणाल के मुताबिक, शर्मिला जी से उन्होंने मेहमान भूमिका के लिए पूछा था। कहानी सुनने के बाद शर्मिला ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह तो किसी भी हाल में यह भूमिका करने वाली थीं।

 

Share This Article