‘शिक्षक दिवस’ पर राष्ट्रपति ने पूरे देश के शिक्षकों को दी बधाई

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रविवार को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शिक्षकों के सद्प्रयासों से भारत शिक्षा के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “शिक्षक दिवस (Teacher’s day) के अवसर पर, मैं पूरे देश के शिक्षक समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा कि यह अवसर महान शिक्षक-दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्णन (Dr. S. Radhakrishnan) की जयंती का प्रतीक है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

वह उन सभी Teachers के लिए एक प्रेरणा हैं जो छात्रों में ज्ञान के अलावा, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास करते हैं।

मेरी कामना है कि शिक्षा के पुनीत कार्य में और भी योग्य प्रतिभाएं जुड़ें

राष्ट्रपति (President) ने कहा कि हमारे शिक्षक लगातार नए शोध, प्रयोगों और नवाचारों के माध्यम से अपनी क्षमताओं और दक्षता में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से हमारी शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन लाया जा रहा है। यह हमारी शिक्षा प्रणाली में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और भाषाओं को शामिल करने के अवसर भी प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि शिक्षा के पुनीत कार्य में और भी योग्य प्रतिभाएं जुड़ें। मैं फिर से सभी शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।

उनके प्रयासों से ही जिम्मेदार नागरिक सामने आते हैं, जो हर संभव तरीके से राष्ट्र के कल्याण (Welfare) के लिए काम करने के लिए तैयार रहते हैं।

Share This Article