विशेष विमान से रांची पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Draupadi Murmu Reached Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज शाम 7 बजे विशेष विमान से रांची पहुंच चुकी है। रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

यहां से वे सीधे राजभवन जाएंगी और रात में वहीं विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बताते चलें राष्ट्रपति नामकुम स्थित ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में कल 20 सितंबर को शामिल होंगी। इस समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Share This Article