राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को दिल्ली Metro में यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

New Delhi Metro : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को दिल्ली Metro में यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी बातचीत की।

Delhi Metro के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार राष्ट्रपति कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह, वायलेट लाइन कॉरिडोर के केंद्रीय सचिवालय Metro station पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुईं और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और वहां से केंद्रीय सचिवालय वापस आईं। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों के साथ संवाद भी किया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार इस यात्रा में राष्ट्रपति के साथ थे। डॉ. कुमार ने राष्ट्रपति को DMRC के कामकाज के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया और चल रही निर्माण परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने NCMC RuPay Card का उपयोग करके दिल्ली मेट्रो में यात्रा की।

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के इस अप्रत्याशित कदम का उद्देश्य शहर के निवासियों के दैनिक जीवन के साथ संबंध स्थापित करना था।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू Delhi Metro से यात्रा करने वाली भारत की दूसरी सेवारत राष्ट्रपति हैं। साल 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) ने भी दिल्ली मेट्रो में यात्रा की थी।

Share This Article