राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 बजे पहुंचेंगी रांची, राजभवन में होगा रात्रि विश्राम

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

President Draupadi Murmu Ranchi visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से वह राजभवन जाएंगी।

रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को ही वह दिल्ली लौट जाएंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से BIT मेसरा तक सड़क किनारे पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन स्थानों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

शुक्रवार और शनिवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। एयरपोर्ट, राजभवन और BIT मेसरा के 200 मीटर के दायरे को No Flying zone घोषित किया गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची एयरपोर्ट से लेकर BIT मेसरा कैंपस तक तीन हजार फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें RAF, JAP, IRB, CRPF के अलावा जिला बल के जवान शामिल हैं।

राष्ट्रपति आज एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होते राजभवन पहुंचेंगी। इस दौरान ट्रैफिक एक घंटे पहले रोक दिया जाएगा। काफिले के आगे बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक को धीरे-धीरे खोला जाएगा। जिला प्रशासन ने गुरुवार को रिहर्सल भी किया।

Share This Article