शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 6 दिन के ग्रीष्मकालीन प्रवास पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश पर शिमला पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ और वे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) सोमवार को छह दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश पर शिमला पहुंची। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर शिमला के निकट छराबड़ा हेलीपैड पर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यसभा सांसद सुरेश कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया समेत सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सेना की ओर से आरट्रेक के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

शिमला पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सीधे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास के लिए रवाना हो गईं, जहां वे अपने प्रवास के दौरान ठहरेंगी। इस दौरान वह विभिन्न प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के सम्मान में मंगलवार को राजभवन स्थित लोक भवन में औपचारिक भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
अपने हिमाचल दौरे के दौरान राष्ट्रपति का अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वह चौधरी श्रवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शिमला स्थित आरट्रेक के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।