
रामगढ़ : रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक अनिस अंसारी है, जिसे पतरातू क्षेत्र से दबोचा गया। उसके पास से 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद हुआ है। एसडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव का रहने वाला अनिस हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अनिस को पकड़ लिया गया और उसके घर से पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह हथियार उसे राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य ने दिया था। इसी पिस्टल से उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अनिस के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। इस अभियान में कई पुलिस अधिकारी और बल शामिल थे।

