राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुईं। दौरे का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देना है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने तथा लोगों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की यात्रा पर रवाना हो गईं।
मुर्मू की यात्रा का पहला चरण सोमवार से मोल्दोवा में शुरू होगा। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा होगी। यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया का दौरा कर रहा है, जबकि रोमानिया की यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्य और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है।

Share This Article