बिरसा मुंडा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की रिम्स में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी अगनु उरांव (60) की RIMS में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

वह रांची जिले के चान्हो के खरा गांव का रहने वाला था।

5 जून को उसकी तबीयत खराब हो गयी, जिसके बाद कारा चिकित्सकों की अनुशंसा पर उसे RIMS में भर्ती किया गया था।

शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का आग्रह

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक ने RIMS अधीक्षक को पत्र लिखकर अगनु उरांव के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी (Post Mortem Videography) कराने का आग्रह किया था।

इसके बाद कैदी के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करायी गयी और प्रतिवेदन जेल अधीक्षक को सौंपा गया।

TAGGED:
Share This Article