निर्देशक प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है. ‘हैवान’ के सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद प्रियदर्शन ने कहा कि वह अब अक्षय के साथ गंभीर विषयों वाली फिल्में बनाने की योजना नहीं रखते. निर्देशक ने फिल्म की असफलता को स्वीकार करते हुए कहा कि दर्शक दोनों को गंभीर विषयों में पसंद नहीं करते.

कॉमेडी ने बनाई खास पहचान
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों के लिए खास तौर पर याद की जाती है. ‘हेरा फेरी’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों में दोनों के साथ काम को दर्शकों ने पसंद किया. तेज रफ्तार कहानी, कॉमिक टाइमिंग और परिस्थितिजन्य हास्य उनकी फिल्मों की पहचान का हिस्सा रहे हैं.
अक्षय के कई प्रोजेक्ट चर्चा में
अक्षय कुमार लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम कर रहे हैं. हाल के वर्षों में वह कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और सामाजिक विषयों से जुड़ी फिल्मों में नजर आये हैं. अब प्रियदर्शन के साथ उनकी अगली फिल्म को लेकर खास दिलचस्पी बनी हुई है, क्योंकि दोनों की पिछली चर्चित फिल्मों का बड़ा हिस्सा कॉमेडी जॉनर से जुड़ा रहा


