
Mahuadand News : सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए प्रियाल राज सोनी ने आश्रम के बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया तथा सभी को स्वादिष्ट भोजन, मिठाइयाँ और उपहार वितरित किए गए। बच्चों ने खुशी के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लिया और अतिथियों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।
आरपीएस सेवा संस्थान ने प्रियाल राज सोनी एवं उनके परिवार का इस स्नेहपूर्ण सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, प्रेम और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता हैं।

