प्रियंका ने न्यूयॉर्क में खोला सोना रेस्टोरेंट, फैंस को ‎मिलेगा यहां भारतीय खाना

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। भारतीयों के लिए प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेस्टोरेंट की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

अपने पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा। ‘मैं आपके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। एनवायसी में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार दिखाया है।

सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं।

उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है, जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा’। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस पोस्ट में दूसरी और तीसरी तस्वीर 2019 सितंबर में ली गई थी, जब उन्होंने इस जगह के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी।

बता दें ‎कि बालीवुड में अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड पर राज कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका की किताब ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के तमाम रोज खोले दिए हैं।

अब प्रियंका अपने फैंस के लिए एक और बड़ा तोहफा लेकर आई हैं।

एक्टिंग के बाद अब उन्होंने तय किया है कि वह पेट के जरिए लोगों के दिलों तक पहुंचेंगीं।

Share This Article