देश की आत्मा में सत्य, अहिंसा, भाईचारा समाहित है, आरएसएस इसे नहीं बदल सकता: प्रियंका

हॉकी टीम की जर्सी के रंग को लेकर प्रियंका गांधी वाद्रा ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूनीफॉर्म या इतिहास बदलने से देश की आत्मा नहीं बदल सकती।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया किए जाने की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चाहे यूनीफॉर्म बदल लें या इतिहास बदलने की कोशिश करें, देश की आत्मा नहीं बदल सकते। प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि देश की आत्मा में सत्य, अहिंसा और भाईचारा समाहित है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।