Latest NewsUncategorizedमोदीजी कभी महंगाई और आम आदमी की समस्याओं पर बात नहीं करते,...

मोदीजी कभी महंगाई और आम आदमी की समस्याओं पर बात नहीं करते, प्रियंका गांधी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Priyanka Gandhi on PM Modi: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रविवार को पश्चिमी राजस्थान के जालोर की धरती पर केंद्र की मोदी सरकार व BJP पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों चुनावी सभाओं में जमकर झूठ बोल रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी देश की जनता से दूर हो चुके हैं। वो कभी भी महंगाई और आम आदमी की समस्याओं पर बात नहीं करते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पार्टी उम्मीदवार वैभव गहलोत के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने पर लगी है। इस सरकार को जनता के हित से कोई लेनादेना नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदीजी आजकल बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। कभी झूठी वीरता दिखाते हैं, कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी बादल में मिसाइल छोड़ते हैं, कभी हवा में उड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करना क्या है।

प्रियंका ने कहा कि वे असल में देश की जनता से कट चुके हैं। महंगाई और आम आदमी की समस्या पर बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल आपको कुछ देने का प्रचार किया जा रहा है लेकिन आपको कुछ मिल नहीं रहा है।

कांग्रेस की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला लेकिन BJP की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी में धकेला है। BJP की सरकार फिर से आई तो कुछ बदलेगा नहीं। ये देश किसी जी-20 से या बड़े-बड़े Events से आगे नहीं बढ़ सकता।

प्रियंका ने कहा कि अब साफ-साफ दिख रहा है कि मोदीजी गरीब के संघर्ष को पहचानने का तैयार नहीं हैं। भ्रष्टाचार के बहाने दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि 10 सालों से किसानों, महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। न रोजगार मिल रहा है न किसानों को कुछ मिल रहा है। जिस तरह उद्योगपतियों के लोन माफ हो रहे हैं, देश की संपतियां इनको दी जा रही है, हम चाहते हैं कि ये सभी आपको वापस मिले।

आपको सिर्फ झूठ बताया जा रहा है, सच्चाई आपको नहीं बताई जाती। देश में जो 30 लाख पद खाली हैं, उनको हम भरेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे कानून लाए गए, जिनसे केवल अरबपतियों को फायदा हुआ। किसान सर्दी में बैठे रहे, महीनों तक सुनवाई नहीं हुई। प्रधानमंत्रीजी का घर कुछ दूरी पर था, लेकिन वो किसी से मिले भी नहीं। फिर उत्तर प्रदेश का चुनाव आया तो मोदीजी ने काले कानून रद्द कर दिए। इनकी नीतियां केवल बड़े-बड़े अरबपतियों के लिए हैं। इनकी नीति भी ठीक नहीं है।

मुझे लगता है कि जब सत्ता इतनी हो जाती है तो अधिकारी असलियत नेता को बताते नहीं हैं। मोदीजी जनता से कट चुके हैं, क्योंकि उन्हें असलियत कोई बता नहीं रहा है। मोदीजी देश से कैसी-कैसी बातें कर रहे हैं, जबकि सीधी-सीधी समस्याएं हैं महंगाई और बेरोजगारी।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि BJP वाले केवल बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इन लोगों ने खुद कुछ भी नहीं किया है। कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है।

BJP वालों से पूछना चाहिए कि इन्होंने देश के लिए क्या किया है? गहलोत ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार कोई काम नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कहा कि मोदी की एक भी गारंटी वैसी नहीं है, जैसा अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में दी थी। मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 3650 दिन मिले लेकिन एक भी काम इस सरकार ने सही तरीके से नहीं किया। जनता अब मोदी के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है, ऐसे में अब इनका जाना तय है।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...