रांची में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ की ओर से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुरूवार को डोरंडा जैन मंदिर से महावीर जयंती शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे शामिल हुए। उन्होंने जैन समाज धर्मावलंबियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जैन श्वेतांबर द्वारा डोरंडा में निकाले गए शोभायात्रा में भजन में नारे लगाते हुए तुलसी चौक, मिस्कोट मैदान, हाईकोर्ट होते हुए पुनः वापस जैन मंदिर पहुंचा। डोरंडा तुलसी चौक पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जैन समाज के लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

मौके पर आलोक कुमार दूबे, रामनवमी श्रृंगार समिति के राधे श्याम विजय, रामलाल विजय, सुरेश विजय, संजीव विजय, अनिल विजय अनूप विजय आदि ने स्वागत किया। साथ ही महिलाओं, पुरुषो, बच्चों को शीतल पेयजल मुहैया कराया। शोभायात्रा में शामिल होकर दूबे ने कहा कि महावीर ने हमें संदेश दिया था कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी के अस्तित्व को मिटाने की अपेक्षा उसे शांति से जीने दिया जाना चाहिए। शोभायात्रा जुलूस में जैन समाज के संपत लाल रामपुरिया, सुरेश बोथरा, बलबीर जैन, राजकुमार रामपुरिया आदि शामिल थे।

Share This Article