खराब कानून व्यवस्था का होनहार युवा पत्रकार बैजनाथ महतो हुआ शिकार: रघुवर दास

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन की असंवेदनशील सरकार के कारण राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का होनहार युवा पत्रकार बैजनाथ महतो शिकार हुआ है। उन्होंने सोमवार को कहा कि अपराधियों द्वारा घायल हुए बैजनाथ महतो के निधन की दुखद सूचना मिली।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार उनके परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा दे। आज राज्य में न तो जज सुरक्षित हैं और न ही पत्रकार, तो आम लोगों की सुध कोई क्या लेगा।

वहीं दूसरी ओर राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने बैजनाथ महतो के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

उरांव ने ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article