एकरा मस्जिद के बाहर जुम्मे की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन, नेतन्याहू और ट्रंप के पोस्टर जलाए

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाकर नाराज़गी जताई। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को लेकर नारेबाजी भी की और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता व्यक्त की। पोस्टर में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को मासूम बच्चों का कातिल बताया गया। पोस्टर को जलाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उसे पैरों तले रौंदा।

Share This Article