पंजाब के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने मंगलवार को अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।मंत्री मनसा विधानसभा से विधायक हैं।

मान ने मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मंत्री के खिलाफ आरोप था कि वे प्रत्येक सरकारी निविदा से एक प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे। मान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।

Share This Article