पंजाब के बठिंडा कैंट में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, आर्मी ने पूरे एरिया को किया सील

पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर आ रही है। यहां आर्मी एरिया में फायरिंग हुई है। जहां पूरे कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है। छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बठिंडा : Punjab के बठिंडा (Bathinda) से बड़ी खबर आ रही है। यहां आर्मी एरिया (Army Area) में फायरिंग हुई है। जहां पूरे कैंटोनमेंट एरिया (Cantonment Area) को सील कर दिया गया है।

छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कैंट में Firing हुई है जिसमें 4 फौजियों की मौत हो गई है।

पंजाब: बठिंडा कैंट में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, आर्मी ने पूरे एरिया को किया सील- Punjab: Firing in Bathinda Cantt, 4 soldiers killed, Army sealed the entire area

तड़के करीब 4.35 बजे हुई फायरिंग

सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड (South Western Command) ने एक बयान जारी कर बताया है बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Military Station) के अंदर आज तड़के करीब 4.35 बजे फायरिंग हुई। इस घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है।

स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों (Quick Reaction Teams) को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया है। पूरे एरिया को सील कर Search Operation चल रहा है।

TAGGED:
Share This Article