पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने किया रिजाइन, गृह मंत्री से मुलाकात कर…

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Punjab Governor Banwari Lal Purohit Resigns: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया।

पुरोहित अगस्त 2021 से पद संभाल रहे थे

बनवारीलाल पुरोहित अगस्त 2021 से पद संभाल रहे थे। बनवारीलाल पुरोहित ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात के एक दिन बाद इस्तीफा दिया है।

बनवारीलाल पुरोहित का राष्ट्रपति को पत्र

बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लिखे अपने आधिकारिक पत्र में लिखा, “मेरे व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”

कई मुद्दों पर स्पष्टीकरण को लेकर बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच वाकयुद्ध के मद्देनजर यह इस्तीफा आया है।

तीन बार के सांसद बनवारीलाल पुरोहित ने 2016 में तमिलनाडु के राज्यपाल और 2017 में असम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

Share This Article