पर्पल स्टाइल लैब्स का शेयर करीब सात प्रतिशत टूटकर सूचीबद्ध

पर्पल स्टाइल लैब्स का शेयर 575 रुपये के आईपीओ निर्गम मूल्य के मुकाबले बीएसई पर 539 और एनएसई पर 535 रुपये में गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का शेयर 575 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 539 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 6.26 प्रतिशत कम है। एनएसई पर यह 6.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 535 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,545.47 करोड़ रुपये रहा।

पर्पल स्टाइल लैब्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 1.29 गुना अभिदान मिला था। लग्जरी एवं प्रीमियम फैशन मंच पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश करने के लिए करेगी जबकि 138.90 करोड़ रुपये बिक्री एवं विपणन खर्चों के लिए रखे जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।