Homeविदेशखूब गाढ़ी दोस्ती, रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने किम जोंग को गिफ्ट की...

खूब गाढ़ी दोस्ती, रूसी प्रेसिडेंट पुतिन ने किम जोंग को गिफ्ट की कार, आपसी संबंधों…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Putin Gifted a Car to Kim Jong: इन दिनों रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग (Kim Jong) के साथ गाढ़ी दोस्ती चल रही है। व्यक्तिगत तौर पर दोनों में खूब छन रही है।

पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग (Kim Jong) उन को एक रूसी निर्मित कार उपहार में दी है। यह दोनों नेताओं के बीच के आपसी मजबूत संबंधों को दर्शा रहा है।

दोनों नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह उपहार दोनों नेताओं के बीच विशेष व्यक्तिगत संबंधों का स्पष्ट प्रदर्शन है। रूस ने कोरिया की सत्तारूढ़ Workers Party के सचिव और उत्तर कोरियाई नेता की बहन किम यो-जोंग (Kim Yo-jong) को वाहन उपहार में देने की जानकारी दे दी है। किम यो-जोंग ने किम जोंग उन को पुतिन के उपहार के लिए रूसी पक्ष को धन्यवाद दिया।

पिछले साल सितंबर में, पुतिन ने शिखर सम्मेलन के लिए रूस में वोस्तोचन अंतरिक्ष बंदरगाह की अपनी यात्रा के दौरान किम जोंग उन को अपना वाहन ऑरस सीनेट लिमोसिन (Aurus Senate Limousine) दिखाई थी। पुतिन ने उन्हें रूस निर्मित लग्जरी वाहन में सफर भी कराया था।

बता दें कि किम जोंग उन को रूसी राष्ट्रपति का उपहार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हो सकता है, जो उत्तर कोरिया को Automobile सहित लग्जरी सामानों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाता है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...