रघुवर दास ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, कहा- राज्य में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने कहा कि ओरमांझी में पिछले दिनों हुए वीभत्स बलात्कार और हत्या कांड के मामले में राज्य पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है।

बलात्कार की घटनाओं में दिनों दिन वृद्धि हो रही है।

महिला और बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

यह चिंता का विषय है। कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि राजभवन भी सुरक्षित नहीं है।

इसकी दीवारों पर भी नक्सली पोस्टर चिपका कर जा रहे हैं।

रघुवर दास ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है।

इसका उद्घाटन भी हो गया था। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसमें नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

यहां जॉब ओरिएंटेड कोर्स व कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम चलाए जाने हैं।

इसके शुरू होने से बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ होगा। इसके साथ ही राज्य में बनी महिला कॉलेज के लिए भी पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया ताकि जैसे ही भवन बनकर तैयार हो पाठ्यक्रम शुरू हो सके।

इसी तरह राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं।

राज्य सरकार को कुछ शर्तों को पूरा करना है, जिससे यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

लेकिन पिछले एक साल में राज्य सरकार ने इस विषय में कोई कार्य नहीं किया, जिसके कारण झारखण्ड के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।

Share This Article