HomeUncategorizedराहुल गांधी ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उईके से की मुलाकात

राहुल गांधी ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उईके से की मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi met Manipur Governor Anusuiya Uikey: सांसद तथा लोकसभा (Lok sabha) में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने सोमवार को Munipur की राज्यपाल Anusuiya Uikey से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह की मौजूद रहे। इस मुलाकात में Rahul gandhi के साथ Congress नेता ओकराम इबोबी सिंह, केशम मेघचंद्र और गाइखंगम भी शामिल थे।

अपनी यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने राज्य के जिरीबाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोइरांग के फुबाला और चुराचांदपुर जिले के तुइबोंग गांव में राहत शिविर का दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने जातीय हिंसा से प्रभावित शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इंफाल में बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि आज सुबह राहुल गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से सिलचर के कुंभीरग्राम हवाई अड्डे पर उतरे। वहां से सड़क मार्ग से वह मणिपुर के जिरीबाम तक पहुंचे।

रास्ते में उन्होंने कछार जिले के लखीपुर फुलराताल स्थित बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। जिरीबाम से विशेष विमान के जरिए राहुल गांधी इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

Rahul gandhi के दौरे को लेकर Munipur भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी मणिपुर की स्थिति को लेकर शुरू से ही राजनीति करते रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से गंभीरता की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...