Homeझारखंडधुर्वा में वेद प्रकाश पर हुए फायरिंग मामले में तीन लोग हिरासत...

धुर्वा में वेद प्रकाश पर हुए फायरिंग मामले में तीन लोग हिरासत में, दर्ज हुई FIR

Published on

spot_img

Firing on Ved Prakash in Dhurwa: रांची के धुर्वा बस स्टैंड (Dhurva Bus Stand) में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ सोमवार को धुर्वा Bus Stand चौक की सभी दुकानें बंद रही और सन्नाटा पसरा रहा।

घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का सुराग पुलिस को अबतक नहीं लगा है। संदेह के आधार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोली लगने के बाद वेद प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। Paras Hospital में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ कई पूर्व पार्षद वेद प्रकाश से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे।

वेद प्रकाश को गोली मारने के मामले में FIR दर्ज करने को लेकर सीमा का विवाद (Controversy) का मामला भी सामने आया। इस वजह से घटना के दूसरे दिन FIR दर्ज हुआ। धुर्वा थाना और विधानसभा थाना के सीमा क्षेत्र को लेकर FIR में देरी हुई। इसके बाद सोमवार को विधानसभा थाना में मामला दर्ज हुआ।

हटिया DSP पीके मिश्रा ने बताया कि मामले में विधानसभा थाने में FIR दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वेद प्रकाश पर अपराधियों ने रविवार की शाम Dhurva Bus Stand के पास हमला किया था। वह चाय दुकान में बैठे थे। इसी दौरान हाथ में देशी कट्टा लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुंचा और गोली चलाना शुरू कर दिया।

गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगी। जबकि दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

spot_img

Latest articles

DIG सह SSP रांची ने कहा- मुहर्रम में छोटी बातों को बड़ा न बनने दें, ड्रोन से होगी निगरानी

Jharkhand News: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके...

रातू रोड मेट्रो गली में सिपाही संदीप कुमार शर्मा पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश

Jharkhand News: रांची के रातू रोड मेट्रो गली में सोमवार को एक सिपाही के...

रांची में स्कूलों के 300 मीटर दायरे में मांस-मछली की दुकानों पर प्रतिबंध

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के 300...

साहिबगंज अवैध खनन केस : ED ने दायर की 5वीं पूरक चार्जशीट, ₹1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज में ₹1000 करोड़ से अधिक के अवैध खनन और...

खबरें और भी हैं...