पलामू में हैवानियत की हदें पार, टोटो से हुसैनाबाद जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में टोटो से जा रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Palamu news: घटना पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र की है। 31 अक्टूबर को पीड़िता ग्राम लकड़ाही से हुसैनाबाद जा रही थी, तभी रास्ते में टोटो पर सवार तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस हरकत में आई। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—सुधोध दीक्षित, मुकेश दीक्षित और अभय दीक्षित को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो टोटो और तीन मोबाइल भी जब्त आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।