राजस्थान : उदयपुर में रविवार को कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) में स्थिति अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है।

यहां शनिवार को कर्फ्यू (Curfew) में चार घंटे की ढील दी गई थी और प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए रविवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में 10 घंटे की ढील दी है। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित रखा गया है।

उदयपुर के जिलाधीश तारा चंद मीणा ने बताया कि ‘‘शनिवार को कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में 12 बजे से चार बजे तक ढील दी गई थी। रविवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक ढील दी जायेगी।’’

धानमंडी इलाके में दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) की मंगलवार को कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हत्या के बाद शहर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में ढील देने का फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया ।

चारों आरोपी NIA की हिरासत में

शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के बाद प्रशासन ने शनिवार को कर्फ्यू में छूट देने का फैसला किया हैं। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा (Rath Yatra)  में हजारों लोगो ने भाग लिया था।

निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी को सोशल मीडिया पर समर्थन देने के लिये दर्जी कन्हैयालाल की कथित तौर पर दो लोगों ने हत्या कर दी थी।

दोनों कथित हत्यारों को घटना के कुछ घंटों बाद ही राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

दर्जी कन्हैयालाल की दुकान की रेकी करने और हत्या की साजिश के आरोप में दो और लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपी NIA की हिरासत में है।

Share This Article