राजस्थान : दो युवकों से मारपीट करने के आरोप में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में दो युवकों से कथित मारपीट के मामले में थाना प्रभारी उमराव गुर्जर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए। पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर : राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले में दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में रविवार को थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी उमराव गुर्जर, दो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को देखकर उनसे पूछताछ की और इस दौरान कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि एक युवक पर पुलिसकर्मी को काटने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद दोनों युवकों को नारायणा थाने ले जाया गया, जहां उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दोनों युवकों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

अधिकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने के कारण थाना प्रभारी को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया। उन्होंने बताया कि वहीं, दोनों युवकों से मारपीट के आरोप में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। अधिकारी के अनुसार, दोनों युवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं।
उन्होंने बताया कि मारपीट के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।