राजस्थान में तीन निजी औद्योगिक पार्क के लिये 552 एकड़ भूमि आवंटित करेगी सरकार

राजस्थान सरकार दौसा, बालोतरा और धौलपुर में तीन निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 552 एकड़ भूमि आवंटित करेगी। ई-बोली प्रक्रिया के बाद चयन का रास्ता साफ हुआ।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान सरकार तीन निजी औद्योगिक पार्क के लिये 552 एकड़ भूमि आवंटित करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसके अनुसार, 15 सितंबर को आयोजित ई-बोली प्रक्रिया के बाद दौसा, बालोतरा और धौलपुर में लगभग 552 एकड़ भूमि निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आवंटित किए जाने का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए भूखंड प्राप्त करने को निवेशकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। ई-बोली प्रक्रिया में दौसा के राजाहेड़ा, गुड़ा आशीकपुरा एवं नूरपुर के लिए सात, बालोतरा के वेदरलाई के लिए पांच तथा धौलपुर के बिजौली के लिए दो उद्यमियों ने भाग लिया।

बोली में सफल निजी डेवलपर को भूमि आवंटित किए जाने के बाद संबंधित क्षेत्रों में औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्क में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज, वर्षा जल संचयन सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास निजी डेवलपर की जिम्मेदारी होगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।