रांची के सिटी SP की जिम्मेदारी राजकुमार मेहता ने संभाली, कल SSP ने….

रांची का सिटी एसपी बनने के पहले राजकुमार मेहता गढ़वा, लातेहार, पलामू समेत अन्य कई जिलों में DSP के पद पर काम कर चुके हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रविवार को राजकुमार मेहता ने रांची के सिटी SP की जिम्मेदारी संभाल ली है। गौरतलब है कि रांची के सीनियर एसपी के रूप में चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को जिम्मेदारी संभाली थी।

रांची का सिटी एसपी बनने के पहले राजकुमार मेहता गढ़वा, लातेहार, पलामू समेत अन्य कई जिलों में डीएसपी के पद पर काम कर चुके हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार, एसएसपी आज सभी थानेदारों और DSP के साथ मीटिंग करने वाले हैं। इसमें शहर में विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं हर तरह के अपराध पर नकेल कसने पर चर्चा होगी।

Share This Article