रजरप्पा मंदिर के पुजारी रंजीत पंडा का निधन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर (Rajrappa Temple) के पुजारी रंजीत पंडा (52 ) का सोमवार को निधन (Death) हो गया। उनके निधन से पंडा परिवार एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जाता है कि Ranjit Panda की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में सुबह छह बजे इनका निधन हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक (Heart Attack) बताया जा रहा है।

वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व पार्षद पवन कुमार शर्मा, अशोक कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, बजरंग महतो, बबलू सिंह, गौतम सिंह बम, शंकर पोद्दार, शंकर अग्रवाल, रवि सिन्हा, विनोद बिहारी चौधरी, विवेकानंद वर्मा, चंद्रशेखर पटवा सहित क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति (Peace Of Soul) की प्रार्थना की है।

Share This Article