राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली AIIMS में भर्ती

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Comedian Raju Srivastava) को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, New Delhi में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव दिल्ली के एक Hotel में रुके हुए थे। वह होटल के जिम में Work Out कर रहे थे तभी अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें Delhi AIIMS के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJP का दामन थामा था

उल्लेखनीय है कि 58 साल के राजू श्रीवास्तव मशहूर हास्य कलाकार हैं। श्रीवास्तव BJP नेता हैं और उत्तर प्रदेश(UP) Film विकास परिषद के चेयरमैन हैं। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJP का दामन थामा था। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं।

Share This Article