राज्यसभा में एसआइआर मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने चर्चा की मांग को लेकर किया वॉकआउट

राज्यसभा में SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष ने चर्चा की मांग की और असहमति जताते हुए वॉकआउट किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राज्यसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया और सदन से बहिर्गमन कर गए। जिसके बाद सदन के नेता जे पी नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहा है और उसका यह आचरण निंदनीय है।

उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद जब शून्यकाल शुरू करने के लिए कहा कि तभी तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया।
आसन की अनुमति मिलने पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग सदस्य लगातार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कल सदन के नेता ने कहा था कि चुनाव सुधार पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि लेकिन एसआईआर पर चर्चा की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।
इस बीच, विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष एवं सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एसआईआर बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है।

Share This Article