ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का करारा जवाब, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन की उठाई मांग

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जैकी भगनानी ने मजाकिया अंदाज में अपनी और रकुल की शादी को “सिचुएशनशिप” कह दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बयान को लेकर दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, रकुल ने इस पूरे मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह हंसते हुए जैकी को डांटती नजर आईं, जबकि जैकी कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। इस पोस्ट को फैंस ने भी काफी पसंद किया।

 

‘सोशल मीडिया पर शोर से बचना सीखना होगा’

 

रकुल प्रीत सिंह का मानना है कि कलाकारों के साथ-साथ आम लोगों को भी सोशल मीडिया के दबाव और नकारात्मकता से खुद को बचाने की कला सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर आप सोशल मीडिया के शोर से प्रभावित होते रहेंगे, तो अपने काम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाएंगे।” लगभग 16-17 वर्षों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं रकुल का कहना है कि समय के साथ उन्होंने आलोचनाओं और ट्रोलिंग को संभालना सीख लिया है। उनके अनुसार, कलाकारों को अपने काम पर फोकस करना चाहिए और अनावश्यक टिप्पणियों को नजरअंदाज करना चाहिए।

 

आधार लिंक्ड वेरिफाइड अकाउंट की वकालत

 

रकुल ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वेरिफाइड अकाउंट होना चाहिए और उन्हें आधार से लिंक किया जाना चाहिए, ताकि लोग बिना जिम्मेदारी के किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां न कर सकें। अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर कभी किसी को आपकी शक्ल पसंद नहीं आती, तो कभी आपके कपड़ों या फिल्मों को लेकर आलोचना होती है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि हर किसी को खुश करना संभव नहीं है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ट्रोल्स को नजरअंदाज करना ही बेहतर विकल्प है।

Share This Article