राम चरण ने बेटी क्लिन कारा का चेहरा किया रिवील, तीसरे जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा

Manu Shrivastava
2 Min Read
राम चरण बेटी क्लिन कारा और अपनी पत्नी के साथ
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साउथ सिनेमा के ग्लोबल स्टार  राम चरण  और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के तीसरे जन्मदिन पर फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। कपल ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया है। पिछले तीन वर्षों से दोनों ने अपनी बेटी को मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखा था।

जन्मदिन की तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

राम चरण और उपासना ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो साझा की, जिसमें दोनों अपनी बेटी क्लिन कारा के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी दुनिया की रोशनी क्लिन कारा को तीसरे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

फैंस बोले- दादा चिरंजीवी जैसी दिखती हैं क्लिन कारा

तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि क्लिन कारा अपने दादा और साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी  की तरह दिखती हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनकी झलक में राम चरण के बचपन की छवि देखी।

11 साल बाद बने थे माता-पिता

राम चरण और उपासना ने वर्ष 2012 में शादी की थी। शादी के 11 साल बाद जून 2023 में उनके घर बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब उसकी पहली झलक ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है।

Share This Article