महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण 13 को करेंगे रामेश्वर उरांव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण 13 फरवरी को मोराहाबादी बोरिया रोड स्थित मदरा मुंडा रिंग रोड चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव करेंगे।

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार को एक समारोह आयोजित कर महाराजा मदरा मुंडा की आदमकद प्रतिमा जो कि राजस्थान से बनकर आई है का अनावरण किया जाएगा।

अनावरण समारोह के संयोजक सोमनाथ मुंडा ने बताया कि महाराजा मदरा मुंडा एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी शासक थे। मदरा मुंडा का शासनकाल महाभारत काल के समकक्ष था।

इन्होंने महाभारत के युद्ध में भी भाग लिया था और छोटानागपुर के एक बहुत ही लोकप्रिय शासक थे। इन्हीं के कार्यकाल में पड़हा शासन व्यवस्था विकसित हुई।

अनावरण समारोह में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में, जबकि अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article