रामगढ़ में लगभग एक दर्जन अपराधियों ने घर में घुसकर की लूटपाट

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh Robbery: रामगढ़ (Ramgarh) जिले में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। लेकिन अपराधी भी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं।

जिले के बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। क्षेत्र के बड़गांव में अपराधियों ने डकैती (Robbery) की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने आधी रात को आवास में घुसकर अकेली सो रही महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की ।

वेस्ट बोकारो OP प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

पीड़ित महिला ने अपराधियों से जुड़े कुछ सुराग पुलिस को दिए हैं। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात करीब दो बजे वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के Badgaon Gandhi Chowk के निकट खेत के किनारे बने नये घर में क़रीब एक दर्जन अपराधियों ने हथियार के साथ प्रवेश किया।

घर में अकेले सोयी घर की मालकीन सीसीएलकर्मी (CCL Worker) लीला देवी पति स्व. सुदामा महतो को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद उन्हें बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। अपराधी सोने का चेन, चार सोने की अंगूठी, चांदी के ज़ेवरात, कुछ नगद लेकर चलते बने। लगभग तीन लाख रुपए की संपत्ति लूटने में अपराधी कामयाब हुए हैं।

Share This Article